1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक्ट्रेस रवीना टंडन बर्फीली वादियों में किया खूब एंजॉय, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस रवीना टंडन बर्फीली वादियों में किया खूब एंजॉय, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस रवीना टंडन बर्फीली वादियों में किया खूब एंजॉय, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। वो लगातार नए-नए वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं। रवीना टंडन इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली में है।

एक्ट्रेस ने वहीं से एक बार फिर अपना वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रवीना टंडन  बर्फीली वादियों में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो पैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

वहीं इससे पहले रवीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो गाड़ी चलाती हुईं नजर आ रही थीं। रवीना के इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि वो हिमाचल में शूटिंग के साथ-साथ खूब मजे भी कर रही हैं।

रवीना टंडन को देखकर उनकी उम्र का अनुमान लगाने काफी मुश्किल है. 46 साल कीं रवीना टंडन की फिटनेस और ग्‍लोइंग स्‍किन को देखकर आप उन्‍हें 30 की उम्र से कम का समझेंगे।

रवीना इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपने ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि कैसे एक होममेड फेस पैक से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसकी रेसिपी भी रवीना ने शेयर की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...