1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अर्नब गोस्वामी के समर्थन में उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

अर्नब गोस्वामी के समर्थन में उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अर्नब गोस्वामी के समर्थन में उतरे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

फिरोजाबाद: संपादक अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का देश में विरोध हो रहा हैं। नगर सिरसागंज में गुरूवार को बस स्टैण्ड चैराहे पर हिन्दू जागरण मंच,हिन्दू युवा वाहिनी संगठनों कार्यकर्ताओं ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अर्नव गोस्वामी सच की लड़ाई लड़ रहे है,जिसमें पूरा देश उनके साथ है। पत्रकारों के दमन चक्र के खिलाफ आवाज बुलंद की और अर्नब गोस्वामी की जल्द रिहाई की मांग की।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की मनमानी नहीं चलेगी। इसका मुुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान अंकित जादौन,अनुराग,आयुष पचौरी,आलोक,वीरू धाकरे,विपिन दिवाकर,दीपक,अनुज,आशू,प्रवल आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...