1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाहुबलियों पर एक्शन: विधायक विजय मिश्रा के बंगले पर चला पीडीए का बुलडोजर

बाहुबलियों पर एक्शन: विधायक विजय मिश्रा के बंगले पर चला पीडीए का बुलडोजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाहुबलियों पर एक्शन: विधायक विजय मिश्रा के बंगले पर चला पीडीए का बुलडोजर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में माफियाओ के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आखिर विकास प्राधिकरण ने भादोही जनपद के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का घर आखिर ध्वस्त कर दिया।

कमिश्रर कोर्ट से विजय मिश्रा की अपील खारिज होने के बाद पीडीए ने विजय मिश्रा के मकान को गिराने की कार्यवाही शुरू कर दी।

ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में आलीशान मकान बना था। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के खिलाफ विजय मिश्रा के परिवार ने कमिश्नर कोर्ट में अर्ज़ी दखिल की थी।

 

जैसे ही कमिश्नर ने विजय मिश्रा की अर्जी ख़रीज कर दी। उसके बाद पीडीए के बुल्डोजर और भारी फोर्स के साथ इस मकान को गिराने जुट गई।

बता दें कि 500 वर्ग गज का ये आलीशान मकान विजय मिश्रा की पत्नी राम ललि मिश्रा के नाम पर है। आरोप है कि विजय मिश्रा ने बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...