दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप लगाने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह के घर पर प्रदर्शन से पहले आप पार्टी नेता और विधायक राघव चड्डा और आतिशी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शाम को दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए है।
चड्ढा ने अपने आरोप में कहा, ‘‘ हम बीजेपी नीति नगर निगमों में ‘सबसे बड़े घोटाले’ के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं।‘‘
पुलिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि चड्ढा के अलावा बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लिया गया।
हिंदी में कहावत है साँच को आँच नहीं।
भाजपा ने कहावत बना दी – घोटालों की जाँच नहीं। – @raghav_chadha#BJPKaScam pic.twitter.com/5r2J5CBNcU
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
राघव चड्डा ने आगे कहा कि आज आम आदमी पार्टी के विधायकों पर की गई कारवाई से ये स्पष्ट होता है कि अमित शाह खुद MCD में हुए 2500 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। चड्डा ने कहा कि एक कहावत है, सांच को आंच नहीं, भाजपा ने उसे बदलकर कर दिया है, घोटाले की जांच नहीं।
आज आम आदमी पार्टी के विधायकों पर की गई कारवाई से ये स्पष्ट होता है कि अमित शाह जी खुद MCD में हुए 2500 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल लोगों को बचाने में लगे हुए है।- विधायक @AtishiAAP #BJPKaScam pic.twitter.com/rDhmNot2ZU
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली पुलिस ने हमें प्रदर्शन करने से रोका। पुलिस ने कहा महामारी की धाराएं लगी हुई हैं। भाजपा के मेयर पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के घर के सामने बैठे हैं, क्या उनके लिए ये धाराएं नहीं हैं? क्या भाजपा और अन्य के लिए कानून अलग-अलग है?
AAP नेता आतिशी ने कहा कि MCD में 2,500 करोड़ का घोटाला हुआ है। ये 2,500 करोड़ उन डॉक्टर्स, नर्सेज, टीचर और सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह का पैसा है जो कोरोना जैसे कठिन समय में देश की सेवा कर रहे थे।
केंद्र सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता किसानों को एंटी नेशनल बोल रहे हैं।
जिन सैनिक, डॉक्टर्स, खिलाडी, सिंगर ने देश का नाम रोशन किया क्या वो एंटी नेशनल है? मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूँ इस देश के किसानों को एंटी-नेशनल कहने की हिम्मत मत करना।- मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/yDBVxxO9UL
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद इस घोटले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एलजी और गृह मंत्री से मिलने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले हमें हिरासत में लिया गया।
आज दिल्ली पुलिस ने हमें प्रदर्शन करने से रोका। पुलिस ने कहा महामारी की धाराएं लगी हुई है।
भाजपा के मेयर पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री जी के घर के सामने बैठे है, क्या उनके लिए ये धाराएं नही है? क्या भाजपा और अन्य के लिए कानून अलग-अलग है?: MLA Shri @raghav_chadha #BJPKaScam pic.twitter.com/ktB2Y0CxTh
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
आप को बता दे कि किसान आंदोलन के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी खुलकर आ गई है। पार्टी के सभी नेता आज किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए उपवास रखेंगे। इस तरह अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी किसानों के समर्थन में रखेंगे उपवास।#Fast4Farmers pic.twitter.com/IB5Xoaen7y
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार से ‘‘अहंकार’’ छोड़कर और आंदोलनकारी किसानों की मांग के मुताबिक तीन कृषि कानूनों को रद्द करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की खातिर एक विधेयक लाया जाए।
मेरी केंद्र सरकार से गुजारिश है की अहंकार छोडिये। सरकारें जनता से बनती है, जनता सरकारों से नही बनती।
अगर जनता इन तीनो बिलों के खिलाफ है तो इनको रद्द किया जाए और MSP के ऊपर किसानों की फसलें खरीद ने की गारंटी देने का बिल बनाया जाए।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/inki0tcmiI
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
केजरीवाल ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों की अपील के मुताबिक सोमवार को वह एकदिवसीय अनशन करेंगे और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और देश के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।
MCD में 2,500 करोड़ का घोटाला!
ये 2,500 करोड़ उन डॉक्टर्स, नर्सेज, टीचर और सफाईकर्मचारियों की तनख्वाह का पैसा है जो कोरोना जैसे कठिन समय में देश की सेवा कर रहे थे। : @AtishiAAP #BJPKaScam pic.twitter.com/oWFu9RQpeE
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
आप को बता दे कि मुख्यमंत्री ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र को जल्द से जल्द किसानों की सभी मांगों को स्वीकार करना चाहिए, जो पिछले दो हफ्ते से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
केंद्र सरकार जहां तीनों कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है कि नये कानूनों से एमएसपी और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और और वे बड़े कॉरपोरेट की दया पर निर्भर हो जाएंगे।
AAP Leader @AtishiAAP and @raghav_chadha addressing an important press conference | Live https://t.co/3QZcSurIvb
— AAP (@AamAadmiParty) December 13, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता किसानों को एंटी नेशनल बोल रहे हैं। जिन सैनिक, डॉक्टर्स, खिलाडी, सिंगर ने देश का नाम रोशन किया क्या वो एंटी नेशनल है? मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूँ इस देश के किसानों को एंटी-नेशनल कहने की हिम्मत मत करना।