1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘आप’ सांसद संजय सिंह : केंद्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार

‘आप’ सांसद संजय सिंह : केंद्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘आप’ सांसद संजय सिंह : केंद्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिको के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर आल पार्टी मीटिंग में आम आदमी पार्टी को नहीं बुलाया गया है।

 जिसके बाद AAP सांसद संजय सिंह का कहना है कि केंद्र में एक अहंकार ग्रस्त सरकार चल रही है। उन्होंने एक ट्वीट के ज़रिये अपनी बात रखी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मसले पर केंद्र की भाजपा सरकार को सबको साथ लेकर चलना चाहिए।

संजय सिंह ने ट्वीट किया, केंद्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार चल रही है वहीं आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है।

आगे वो लिखते है कि हम पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है और 4 सांसद हैं। देश भर में संगठन लेकिन किसी महत्वपूर्ण विषय पर बीजेपी को AAP की राय नहीं चाहिए।

वैसे बैठक में प्रधानमंत्री जी क्या बोलेंगे पूरे देश को इंतजार है ? दरअसल, चीन सीमा विवाद में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर सरकार ने आल पार्टी मींटिंग बुलाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...