1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में 450 के पार हुआ एक्यूआई लेबल, नगर निगम की कई टीम कंट्रोल में जुटीं

मेरठ में 450 के पार हुआ एक्यूआई लेबल, नगर निगम की कई टीम कंट्रोल में जुटीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में 450 के पार हुआ एक्यूआई लेबल, नगर निगम की कई टीम कंट्रोल में जुटीं

मेरठ- कूड़ा-करकट जलाए जाने और प्रदूषण के चलते मेरठ की हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि जिले का एक्यूआई लेबल 450 के पार हो गया है।

मामला बिगड़ता देख जहां नगर निगम के अधिकारियों ने जिले में कई टीमों को मुस्तैद कर दिया है। वहीं बाहर से संसाधन जुटाकर प्रदूषण को कंट्रोल करने का काम भी जारी है।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में एक्यूआई लेबल लगभग 450 के पार हो गया है।

 

जिससे निपटने के लिए नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर कर्मचारियों की कई टीमों को तैनात कर दिया गया है।

यह टीमें सड़क पर रात-दिन वाटर टैंकर से छिड़काव में जुटी हैं। इसी के साथ कूड़ा जलाने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तहत प्रदूषण फैलाने वालों से दो सौ से पांच सौ रुपये तक का जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी के साथ प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए नगर निगम दो अन्य वाटर गन भी मंगा रहा है।

सहायक नगर आयुक्त ने दावा किया कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके प्रदूषण को हर हालत में कंट्रोल करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...