1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बाराबंकी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सड़क हादसे मे एक महिला समेंत 18 लोगो की मौत हो गई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाराबंकी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सड़क हादसे मे एक महिला समेंत 18 लोगो की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं 19 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

आपको बता दें कि हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। बाराबंकी जिले में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी।

बारिश तेज होने के कारण चालक और परिचतालक बस को किनारे खड़ी करके उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्यादा लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।

लखनऊ जोन के ADG सत्य नारायण सबत ने बताया कि बाराबंकी में राम सनेही घाट के पास बीती देर रात एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस जोरदार सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होने लिखा कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने यूपी के बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...