1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के हाहाकार के बीच आसमान से बरसी एक अच्छी खबर, पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था

कोरोना के हाहाकार के बीच आसमान से बरसी एक अच्छी खबर, पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के हाहाकार के बीच आसमान से बरसी एक अच्छी खबर, पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण लगातार बढ़ रहे संक्रमण मचे हाहाकार के बीच शुक्रवार को एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने शुक्रवार जानकारी दी कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आगे बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 98 फीसदी सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

एम राजीव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह अच्छी खबर है कि इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि ओडिशा, बिहार, झारखंड, छ्त्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम इन राज्यों में सामान्य बारिश होगी।

आपको बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के कारण नीचले स्तर पर जा चुकी है। ऐसे में समय पर मानसून आने की सूचना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। मानसून के सामान्य रहने का सीधा मतलब यही है कि अच्छी बारिस होगी। अच्छी बारिस होने से इस साल फसल की पैदावार अच्छी होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले भी निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काईमेट वेदर ने भी सितंबर के महीने में दिल्‍ली में अच्‍छी-खासी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन पूरे मॉनसून सीजन के दौरान बारिश में ’10-15% की कमी’ देखने को मिल सकती है। पिछले साल मॉनसून 30 सितंबर को गया था और बारिश 20% कम रही थी। स्‍काईमेट ने इस साल जून के आखिर तक मॉनसून आने की संभावना जताई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...