1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देवास में नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी पैकिंग

देवास में नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी पैकिंग

देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में प्रशासन और कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा बायर और इंडोफिल जैसी कंपनियों के खाली पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर नकली कीटनाशक तैयार किया जा रहा था। मामले में अभिषेक सहित दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस और कृषि विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं।

By: Nivedita 
Updated:
देवास में नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी पैकिंग

देवास शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में नामी कंपनियों के नाम पर नकली कीटनाशक तैयार कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

ब्रांडेड पैकेट में भरा जा रहा था जिप्सम पाउडर

कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से कीटनाशक की पैकिंग का काम चल रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां बायर (Bayer) और इंडोफिल (Indofil) जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के खाली पाउच और पैकेट बड़ी मात्रा में मिले। आरोपियों द्वारा इन पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर उसे असली कीटनाशक बताकर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी।

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कृषि विभाग की शिकायत के बाद नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक नामक युवक और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और कृषि विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि नकली कीटनाशक की सप्लाई कहां-कहां की गई और अब तक कितनी मात्रा बाजार में पहुंच चुकी है। जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कही सख्त कार्रवाई की बात

उपसंचालक कृषि विभाग गोपेश पाठक ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। मौके से बड़ी मात्रा में खाली पाउच और सामग्री बरामद हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...