एमपी न्यूज

बुरहानपुर: किराना दुकान से नाबालिगों द्वारा शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

बुरहानपुर: किराना दुकान से नाबालिगों द्वारा शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के सोनूद गांव में किराना दुकान से नाबालिग बच्चों द्वारा शराब बेचने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री के आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने आबकारी विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी जिले के दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने ईंधन बचत और सामूहिक परिवहन को बढ़ावा देते हुए कारकेड के बजाय बस से सफर किया। उन्होंने फुलज्वारी में 37.50 लाख रुपये के पंचायत भवन का लोकार्पण किया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पौधारोपण किया। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत चेकडैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के निर्देश दिए। निवाली क्षेत्र में संजीवनी क्लिनिक, जनपद पंचायत

मैहर में मंत्री के वीआईपी काफिले पर उठे सवाल, ईंधन बचत संदेश पर छिड़ी बहस

मैहर में मंत्री के वीआईपी काफिले पर उठे सवाल, ईंधन बचत संदेश पर छिड़ी बहस

मध्यप्रदेश के मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह के दौरे के दौरान ईंधन बचत और सादगी का संदेश चर्चा में रहा, जब वे एक तस्वीर में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक ही गाड़ी में नजर आईं। हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनका वीआईपी काफिला कई वाहनों के साथ दिखाई दिया, जिससे सवाल उठने लगे। लोगों ने इसे प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील से जोड़ते हुए

शाजापुर में दर्दनाक हादसा: वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की मौत

शाजापुर में दर्दनाक हादसा: वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 4 साल के मासूम की मौत

शाजापुर के पास नेशनल हाईवे-52 स्थित होटल जैन पथ पर इंदौर से गुना जा रही इंटरसिटी एसी वोल्वो बस में देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्रियों को कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में यात्रियों का सामान भी जलकर खाक

देवास में नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी पैकिंग

देवास में नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रही थी पैकिंग

देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में प्रशासन और कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा बायर और इंडोफिल जैसी कंपनियों के खाली पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर नकली कीटनाशक तैयार किया जा रहा था। मामले में अभिषेक सहित दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस और कृषि विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं।

लाड़ली बहनों को 1835 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

लाड़ली बहनों को 1835 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। साथ ही उन्होंने 296 करोड़ रुपये से अधिक के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की

कूनो नेशनल पार्क में बड़ा हादसा: 4 चीता शावकों की मौत, जांच शुरू

कूनो नेशनल पार्क में बड़ा हादसा: 4 चीता शावकों की मौत, जांच शुरू

श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KGP12 के चार शावकों की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। ये शावक 11 अप्रैल 2026 को जन्मे थे और 11 मई की शाम तक स्वस्थ थे, लेकिन अगले दिन सुबह उनकी मौत की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव आंशिक रूप से खाए गए मिले हैं, जिससे किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश केवट ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जताई गईं।

बड़वानी में कॉलेज बस हादसा, महिलाओं को बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी बस

बड़वानी में कॉलेज बस हादसा, महिलाओं को बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी बस

बड़वानी जिले के दवाना गांव के पास जेआईटी कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे लगभग 14 से 15 छात्र घायल हो गए। बस में करीब 40 से 45 छात्र सवार थे और यह बड़वानी से बोरावां जा रही थी। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आई दो राहगीर महिलाओं को बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ी, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों