{ लखनऊ से सचिन की रिपोर्ट }
नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए।
अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 11 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 86739 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है।
भोजन के पैकेट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। मेसर्स मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज एवं श्री अंकित कुमार द्वारा रु. 25,000 की सहयोग राशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी।

असरफ नगर, इथरुठिया में संपेरों की बस्ती में परिवारों को अनाज न मिल पाने की सूचना प्राप्त होने पर नगर निगम सीमा से 12 किलोमीटर दूर नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्वयं जोनल अधिकारी जोन 8 की मौजूदगी में इन संपेरों को कोविड 19 सर्वाइवल किट उपलब्ध करायी गयी।
इंडो अमेरिकन चैम्बर्स के चेयरमैन श्री मुकेश सिंह चैहान के सौजन्य से 50 पैकेट एवं नगर निगम से 20 पैकेट राशन छत्तीशगढ़ के 70 दिहाड़ी मजदूरों को वितरित किया गया।