यूपी के महराजगंज जिले में निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से आये जमातियों को मस्जिदों से पकड़कर क्वारंटीन किये गए तब्लीगी जमात से जुड़े 21 जमातियों में से 06 संक्रमित पाए गए है।
उन्हे महराजगंज के जगदौर सीएचसी के कोविड – अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है।
यूपी के महराजगंज जिले में मस्जिदों से पकड़कर क्वारंटीन किये गए तब्लीगी जमात से जुड़े 21 जमातियों में से 06 संक्रमित पाए गए है। पकडे गए सभी 21 जमातियों में 12 की जाँच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गयी है और इनमे से चार जमातियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दरअसल महराजगंज के पुरन्दरपुर और कोल्हुई थाना क्षेत्र 21 लोग निजामुद्दीन मरकज में सम्मिलित हुए थे और वहा आने के बाद छुप कर घरो में रह रहे थे।
जानकारी होने पर जिला प्रसाशन उन्हें चिन्हित करा के महराजगंज महिला अस्पताल में कोरन्टीन कराया और उनके ऊपर 188/269/270 ipc की धरावो में मुकदमा भी दर्ज कराया आज जब कुछ लोगो की जांच रिपोर्ट आई है तो उनमें 06 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं कुछ लोगो का सैम्पल फेल होने से अभी उनकी जांच नही हो सकी है लेकिन आंकड़े फिलहाल ये बताते हैं मुश्किलें और बढ़ने वाली है।