पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोना संकट के बीच आज एक बार फिर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को सम्बोधित किया। इस बार उन्होंने एक वीडियो सन्देश जारी किया है जिसकी जानकारी खुद उन्होंने कल अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी। जैसा की उम्मीद की जा रही थी अपने इस संबोधन में उन्होंने कोरोना से लड़ रहे इस देश के ज़ज़्बे की तारीफ़ की वही पुलिस, डॉक्टर और जितने भी लोग इस लड़ाई में सड़कों पर है उनका आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा की इस लड़ाई में कोई भी देशवासी अकेला नहीं है। सब देशवासी एकजुट है और 130 करोड़ की आबादी मिलकर इस संकट से पार पाएगी। उन्होंने लॉकडाउन को सफल बताते हुए देश की जनता का आभार भी व्यक्त किया और अंत में उन्होंने देश वासियों से एक अपील भी की है। उन्होंने अपील की, 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट एक सभी देशवासी अपने घरों की लाइट बंद करके मोमबत्ती या दिया जलाये। उन्होंने कहा, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का