रिपोर्ट : फखरे आलम / मोहम्मद आबिद
बाराबंकी : मार्फीन तस्करों पर पुलिस का रूख कड़ा नजर आ रहा है और जनपद में अवैध नशा कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है बता दें कि एक दिन पहले थाना जैदपुर इलाके में अंतर्राज्यीय मार्फीन तस्करों से मुठभेड़ हुई थी और मौके का फायदा उठाकर अपराधी अखलाख फरार हो गया था।

वहीं अब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर छानबीन शुरू कर दी थी जिसके बाद से आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर 500 ग्राम मार्फीन और 70 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए हैं, पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाया गया अभियान आगे भी चलता रहेगा।
बतादें की बाराबंकी पुलिस की कल एक अंतरराज्यीय मार्फीन तस्कर शत्रोहन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था और उसका साथी एखलाक अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया था। एखलाक के फरार होने के बाद ही पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने में जुटी हुई थी। और 24 घंटे के अंदर आरोपी अखलाक को दबोच लिया है। उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध मार्फीन , 70 हजार की नगदी भी बरामद कर लिया।
वहीं अब पुलिस का कहना है की अवैध मार्फीन तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। वहीं अब पुलिस ने आरोपी अखलाख पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी झारखंड से कच्चा माल लाकर यहां तैयार करते हैं और फिर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में मार्फीन की तस्करी करते हैं। जहां एखलाक के ऊपर पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।