जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह का मानना है की चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान कश्मीर में अशांति पैदा करेगा और यही कारण है कि 300 से अधिक आतंकी कश्मीर में घुसने को तैयार है।
सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की गयी है और सारी सुरक्षा निगरानी को और मजबूत करने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और कश्मीर में एलओसी के पास आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं।
आपको बता दे, पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिद्दीन, लश्करे तैयबा और अन्य संगठन जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी पैदा करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे है।