1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 3 साल की मासूम बच्ची ने बचाई मां की जान, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई बेहोश और साथ में दुधमुंहा बच्चा…

3 साल की मासूम बच्ची ने बचाई मां की जान, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई बेहोश और साथ में दुधमुंहा बच्चा…

By: Amit ranjan 
Updated:
3 साल की मासूम बच्ची ने बचाई मां की जान, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई बेहोश और साथ में दुधमुंहा बच्चा…

नई दिल्ली : 3 साल एक ऐसा उम्र जिसमें बच्चे को कुछ भी अच्छा या बुरा ज्ञान नहीं होता है, वे ये नहीं जानते की ये क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है। इस उम्र में बच्चे सहीं से बोल भी नहीं पाते है। लेकिन एक छोटी सी बच्ची ने तीन साल के उम्र में ही अपने सूझबूझ से न अपनी मां की जान बचाई, बल्कि एक दुधमुंहे की जान भी बचाई।  

दरअसल, यूपी के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला गिरकर बेहोश हो गई। उसके साथ करीब तीन साल की बेटी थी। मां के नहीं उठने पर बच्ची पहले खूब रोई। बाद में वह थोड़ी दूर खड़ी आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल के पास पहुंची। उसकी अंगुली पकड़ ली, पहले महिला कॉन्स्टेबल कुछ नहीं समझी। लेकिन लड़की जब उसको एक तरफ ले जाने लगी तो वह चल पड़ीं। बच्ची महिला कॉन्स्टेबल को अपनी मां के पास तक ले गई।

प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर महिला को बेहोश देख कॉन्स्टेबल परेशान हो गई। कॉन्स्टेबल ने देखा महिला बेहोश पड़ी है। उसके ऊपर एक दुधमुंहा बच्चा भी लेटा है। महिला कॉन्स्टेबल ने जीआरपी को बुलाया। जीआरपी ने ऐम्बुलेंस को कॉल कर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अब खतरे से बाहर है महिला

इंस्पेक्टर जीआरपी का कहना है कि घटना आठ बजे की हैं। सीढ़ियों के पास महिला बेहोश मिली थी। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम को भी सूचना दे दी गई हैं। फिलहाल जीआरपी बच्चों की देखभाल कर रही है। डॉक्टर का कहना है महिला खतरे से बाहर हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...