1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी के 3 सड़कों का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला

वाराणसी के 3 सड़कों का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी के 3 सड़कों का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला

वाराणसी के 3 सड़कों का नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदला 

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन सड़कों का नाम बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इन तीनों सड़कों का नया नाम रखा गया है। इस बावत मुख्यमंत्री के कार्यालय से ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर अकाउंट पर वाराणसी के 3 सड़कों का नाम बदलने की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा है कि ‘देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राजनेताओं और अमर शहीदों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के 3 मार्गों का नामकरण करने का निर्णय लिया है’।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मोहनसराय-अदलपुर मार्ग का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग कर दिया गया है। वहीं मोहनसराय अकेलवा लहरतारा वाया गंगापुर मार्ग का नाम राज नारायण सिंह मार्ग होगा। जबकि खानाव टिकरी मार्ग से कुरहुआ काशीपुर होते हुए तारापुर मार्ग का नाम शहीद सार्जेंट विशाल कुमार पांडेय मार्ग रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...