मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनायीं है जिसमे जुलाई के पहले सप्ताह तक 25 करोड़ पौधे लगाये जायेगे।
इस संबंध में आज सीएम ने दिशा निर्देश जारी किये है। आदेश में कहा गया है कि इसमें सोशल डिस्पेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके अलावा पौधारोपण के लिए गड्ढे- खुदाई के काम में प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को शामिल करने की योजना बनाई जाए।
इसमें गंगा और अन्य नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।
उन्होंने कहा है कि पौधरोपण के लिए नर्सरी में जैविक खाद का उपयोग हो और राजकीय विभागों और सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ नौजवानों व्यापारियों स्वयंसेवी संगठनों जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए उनकी सहभागिता वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाए /
मुख्यमंत्री ने 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को हेरीटेज ट्री के रूप में संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।