1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BA में पढ़ने वाली 21 साल की डिंपल यादव बनीं ब्लाक प्रमुख, 12 वोट से हराकर बनीं सबसे युवा ब्लाक प्रमुख

BA में पढ़ने वाली 21 साल की डिंपल यादव बनीं ब्लाक प्रमुख, 12 वोट से हराकर बनीं सबसे युवा ब्लाक प्रमुख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BA में पढ़ने वाली 21 साल की डिंपल यादव बनीं ब्लाक प्रमुख, 12 वोट से हराकर बनीं सबसे युवा ब्लाक प्रमुख

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

संभल: यूपी में शनिवार को हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव के बाद परिणाम भी घोषित होने लगे हैं। मतदान के दौरान भी कई जगहों से हिंसा के मामले सामने आये हैं। हिंसा इस कदर हुई है कि इटावा जिले में SP सिटी को थप्पड़ मारने का भी मामला सामने आया है। जबकि नामांकन से सुर्खियों में रहा लखीमपुर खीरी जिले में मतदान के दौरान भी एक विडियो वायरल किया गया है। इसमें एक विधायक सपा प्रत्याशी के पति को जान से मारने की धमकी दे रहें हैं। इन सब के बीच संभल जिले के एक ब्लाक से सबसे युवा प्रमुख चुनी गई हैं।

आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में नामांकन को दौरान जहां एक महिला की साड़ी खींची गई। वहीं संभल जिले के बहजोई ब्लॉक मे सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी को हरा कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हासिल की है। डिंपल की बात करें तो उनकी उम्र अभी 21 साल है, इसके साथ ही वो BA की छात्रा हैं। डिंपल के अलावा जिले के 6 ब्लाकों में से सपा के दो और उम्मीदवारों ने जीत हांसिल की है। वहीं बाकी 3 ब्लाकों पर BJP उम्मीदवारों ने जीत हांसिल की है।

संभल जिले में 8 विकास खंड हैं। 2 विकास खंड बनिया खेड़ा और गुन्नौर में बीजेपी के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध ब्लाक प्रमुख घोषित हो चुके हैं। वहीं 6 ब्लॉक प्रमुखों के लिए शनिवार को मतदान किया गया था। बहजोई ब्लॉक में BJP उम्मीदवार नगीना यादव और SP उम्मीदवार बीए की छात्रा डिंपल यादव के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। मतदान परिणाम सामने आने के बाद सपा समर्थित बीए की छात्रा डिंपल यादव ने BJP की प्रत्याशी नगीना यादव को 12वोट से हराकर ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी  हांसिल की है।

आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी बलरामपुर से BJP उम्मीदवार आरती तिवारी ने जीत दर्ज  की थी। आरती तिवारी की भी उम्र 21 वर्ष ही है। वो भी सबसे कम उम्र की निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। आरती बलरामपुर जिले के महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। इस साल यूपी में सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...