आगरा जनपद के बाह तहसील के तीर्थ बटेश्वर में गुरुवार की देर शाम को 21 हजार दियो से यमुना के घाट जगमगा उठे। वही यमुना किनारे बनी शिव मंदिर श्रंखला प्रकाशमय हो गई।
अयोध्या की राम जानकी मंदिर दीपक से बना दृश्य खूबसूरत देखने को मिला। लोगों के लिए यमुना के घाट पर आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बता दें कि तीर्थ बटेश्वर में गुरुवार की देर शाम पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यमुना के घाटों पर दीपोत्सव दीपदान का अयोध्या की तर्ज पर आयोजन हुआ।
जिसमें 21 हजार दियो से यमुना के घाट जगमगाए। बटेश्वर की यमुना किनारे बनी 101 शिव मंदिरों की श्रंखला प्रकाशमय हो गई। यमुना के पानी की लहरों में मंदिर की श्रंखला दीपकों का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
दीपकों से बनाई गई अयोध्या के राम जानकी मंदिर, का अद्भुत खूबसूरत नजारे को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए, तो वही बाह जिला बने की दीपकों की आकृति यमुना के घाटों पर आकर्षण का केंद्र बनी रही।
मंदिर परिसरों के पास क्षेत्र की बेटियों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रकृति की खूबसूरत तस्वीर दिख रही है। ब्रज की काशी तीर्थ बटेश्वर धाम में दीपदान कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों ने देशभक्ति के दीपक जलाए, और शहीदों को नमन किया।
इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के समाजसेवी घनश्याम भारतीय ने की। टीम एनजीओ व्हाइट वॉलिंटियर्स, मेक ए डिफरेंस, टीन ग्रीन कैप, हेल्पिंग हैंड ने सक्रिय भूमिका निभाई। पंचोत्सव दीपों के त्योहार मैं दमकते दीपकों का ऐतिहासिक दीपदान का पल का नजारा मौजूद लोगों की आंखों में बस गया,