1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 24 घंटे में 20132 मामले : देश में मरीजों की संख्या 5 लाख 29 हज़ार

24 घंटे में 20132 मामले : देश में मरीजों की संख्या 5 लाख 29 हज़ार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
24 घंटे में 20132 मामले : देश में मरीजों की संख्या 5 लाख 29 हज़ार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार हो गयी है। वहीं इसके अलावा 3 लाख से अधिक लोग ठीक हो गए है। इस हिसाब से देश का रिकवरी रेट 60 फीसदी के करीब जा पहुंचा है।

शनिवार यानी कल एक ही दिन में 20 हज़ार से ऊपर मरीज मिले है। बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे।

देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। मध्यप्रदेश में 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई।

भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 6368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई।

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार हो गई है और इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...