दिल्ली में कोरोना के मामले 50 हज़ार के करीब हो चुके है और ऐसे में एक बहुत बड़ी आबादी का टेस्ट करना जरुरी होता जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह के मोर्चा सँभालते ही टेस्ट में तेजी लायी गयी है। आपको बता दे कि कल दिल्ली में कोरोना के 20 हज़ार टेस्ट हुए जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
इसमें 13 हज़ार RT-PCR टेस्ट और 7 हज़ार रैपिड एंटीजेन टेस्ट है। सीएम केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, अब दिल्ली वसियों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।
आने वाले दिनों में इस से भी बहुत ज़्यादा टेस्टिंग की जाएगी। ज्ञात हो, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के दौरान टेस्टिंग दोगुना और फिर तीन गुना करने की बात कही गई थी।