1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस : यूसुफ मेमन की सेंट्रल जेल में मौत

1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस : यूसुफ मेमन की सेंट्रल जेल में मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस : यूसुफ मेमन की सेंट्रल जेल में मौत

साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल बम धमाके के दोषी यूसुफ मेनन की शुक्रवार को महाराष्ट्र की नासिक रोड जेल में मौत हो गई।

आपको बता दे कि अंडरवर्ल्ड डॉन टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन को उम्र कैद की सजा दी गयी थी। वो 57 साल का था।

कल सुबह उसे सुबह सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब पौने ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।

ज्ञात हो, टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन और ईसा मेमन ने 1993 सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने के लिए अपने फ्लैट दिए थे।

बताते चले, साल 1993 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक के बाद एक 12 धमाके हुए थे जिसमें 317 लोग मारे गए थे।

इसका मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम था और इन्ही बम धमाकों के बाद वो देश छोड़कर भाग गया था। टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को पहले ही फांसी दी जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...