देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19,459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,48,318 हो गई है, जिनमें से 2,10,120 सक्रिय मामले हैं, 3,21,723 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 16,475 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बीच मणिपुर में 15 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को इसी घोषणा की।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 30 जून के बाद भी प्रतिबंध लगे रहेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दे दिए है।
न्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों से राज्य में संक्रमण के प्रसार को लेकर समीक्षा करेंगे। आपको बता दे, असम के गुवाहाटी में 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। शहर की सड़कें खाली पड़ी हैं।