1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक दिन में 18 हज़ार, 7 दिन में 1 लाख, देश में कोरोना के मरीज 5 लाख के पार

एक दिन में 18 हज़ार, 7 दिन में 1 लाख, देश में कोरोना के मरीज 5 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक दिन में 18 हज़ार, 7 दिन में 1 लाख, देश में कोरोना के मरीज 5 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार हो गयी है। कल एक दिन में एक बार फिर 18 हज़ार मरीज सामने आये है। इसके अलावा 7 दिन में एक लाख मरीज बढ़ गए है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को रेकॉर्ड 5,024 नए मामले सामने आए। पहली बार किसी राज्य में चौबीस घंटे के दौरान पांच हजार से अधिक मामले बढ़े हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है ,इसके अलावा दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलान किया है कि राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की बात करे तो यहां शुक्रवार को 750 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई।

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 136, गाजियाबाद में 89 और लखनऊ में 52 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 943 हो गई, इनमें से 6730 एक्टिव केस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...