प्रयागराज पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद व 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जबकि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद प्रोफेसर शाहिद जमातियों को चोरी-छिपे शहर में शरण दिलाने और महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पकड़े गए।
इलाहाबाद के 3 अलग अलग थानों में दर्ज हुआ मुकदमा और पुलिस से जानकारी छुपा कर रहने का है आरोप।
इसी तरह करेली के हेरा मस्जिद में थाईलैंड के 9 नागरिकों समेत कुल 11 जमाती मिले थे। शाहगंज व करेली थाने में मुकदमा दर्ज कर इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था।