1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस

24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
24 घंटे में 15600 संक्रमित बढ़े, अब तक 4.56 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 56 हजार 62 हो गई है। आपको बता दे, मंगलवार को 15 हजार 600 नए मरीज बढ़े और 10 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए।

दिल्ली की बात करे तो एक दिन में सबसे ज्यादा 3947 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राजधानी में अब तक 66 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र में 3,214 नए मरीज सामने आए, यहां 248 लोगों की जान गई। देश में कोरोना का रिकवरी रेट भी 6% बढ़कर 56.38% हो गया है।

राहत की बात यह है कि दुनिया में प्रति लाख 116.67 मामले हैं, लेकिन भारत में इनकी संख्या 32.04 प्रति लाख है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...