रिपोर्ट – माया सिंह
चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है , जहां एक दस साल के बच्चे ने अपने हेयरस्टायल के लिये पुलिस को बुला लिया । अब ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । हालांकि पुलिस ने आकर मामला सुलझा दिया ।
दरअसल , यह घटना चीन के दक्षिण पश्चमी क्षेत्र में अंशुन नाम के शहर में हुई है । बताया जा रहा है कि नाई से बाल कटवाने के बाद बच्चा लगातार अपने आप को शीशे में देखते रहा , फिर अचानक चिल्लाने लगा।
इसके बाद बच्चे का चेहरे का भाव बदलने लगा और एकदम से गुस्सा हो गया , इतना ज्यादा गुस्सा हो गया कि पुलिस को फोन मिला दिया । शिकायत पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पहुंचने के बाद मामला देख वहां पुलिस दंग रह गई ।
पूरा मामला समझने के बाद पुलिस ने वहां मौजूद बच्चे की बड़ी बहन से पूछा कि पुलिस को फोन करने से अपने भाई को मना क्यों नहीं किया , तो उसकी बहन ने बताया कि वो अपने भाई को समझा देगी कि ऐसे पुलिस को बर्बाद नहीं किया जाता है ।
ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोग कमेंट के जरिये बच्चे के सपोर्ट में बोल रहे तो कई पुलिस का समय खराब करने को लेकर विरोध में भी बोल रहे हैं । लोगों का कहना है कि इस हल्के में नहीं लेना चाहिए । वही एक शख्स ने कहा कि ये बच्चा अपनी राय को लेकर काफी मुखर है, जो इसका आत्मविश्वास दिखाती है ।