भाजपा ने कांग्रेस की युवा शाखा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर शराब तस्करी में पकडे़ जाने पर विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजप ने मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र सामने आ गया।
इस पर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन के राहत कार्यों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के कार्यकर्ता देशव्यापी लाॅकडाउन में जरूरतमंद लोगो को भोजन पहुंचाने में व्यस्त हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी शराब की तस्करी कर रहे है।