कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
बता दें, कपिल देव त्रिपाठी असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी है। इस समय त्रिपाठी सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-टर्मिनस के लिए अनुबंध के आधार पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया है।