1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Zomato ऑर्डर कैंसिल करने पर फोड़ डाली नाक, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

Zomato ऑर्डर कैंसिल करने पर फोड़ डाली नाक, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Zomato ऑर्डर कैंसिल करने पर फोड़ डाली नाक, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

आजकल लोग अपने बिजी शेड्यूल के चलते ऑन लाइन खाना मंगाना पसंद कर रहे हैं और ऑनलाइन फूड डिलिवरी पर निर्भर होते जा रहा हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है ऑनलाइन फूड ऑर्डर कैंसिल करने पर डिलीवरी बॉय नाराज हो गया ऑर्डर बुक करने वाली महिला के चेहरे पर पंच जड़ दिया जिसमें महिला घायल हो गई है।

एक कामकाजी महिला ने अपने घर ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप्प जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था जिसके के बाद खाने की डिलीवरी होने में देरी होने की वजह से महिला ने खाना कैंसिल कर दिया और फिर उसके कुछ देर बाद ही डिलिवरी ब्वॉय खाना लेकर घर पर पहुंच गया और जब महिला ने उसे लेने से इनकार कर दिया तो आरोपी डिलिवरी ब्वॉय ने गुस्से में महिला के चेहरे पर एक पंच मार दिया जिससे महिला की नाक से खून बहने लगा।

बतादें की घटना 9 मार्च की है और बेंगलुरू में रहने वाली युवती पेशे से एक मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हैं, घटना के बाद महिला ने शोसल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है बता दें कि घायल महिला वीडियो में पूरी घटना का जिक्र कर रही है।

महिला ने बताया कि उन्होंने जोमैटो के जरिए खाना ऑर्डर किया था. ऑर्डर में होने वाली देरी का कारण जानने के लिए महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया और तय समय पर डिलिवरी नहीं देने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया. जिस वक्त वो कस्टमर केयर से बात कर रही थी उसी दौरान डिलिवरी ब्वॉय उसके घर खाना लेकर पहुंच गया।

पीड़ित महिला का कहना है की उसने आधा दरवाजा खोलकर जैसे ही खाना लेने से इनकार कर दिया डिलिवरी ब्वॉय गुस्से में आ गया. वो महिला से बहस करने लगा और फिर घर के अंदर घुस कर खाना रखने के बाद उसने जोरदार घूंसा मार दिया।

 

वहीं घटना के बाद आरोपी डिलीवरी बॉय फरार है और महिला का कहना है की उसने पुलिस में शिकायत कर दी और इसको लेकर भी जोमैटो ने भी सफाई देते हुए कहा है आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविषय में दोबारा ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...