1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ज़ेबरा ने शेर को मारी ऐसी लात की शिकार छोड़कर बचाई अपनी जान : वायरल हुआ वीडियो

ज़ेबरा ने शेर को मारी ऐसी लात की शिकार छोड़कर बचाई अपनी जान : वायरल हुआ वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ज़ेबरा ने शेर को मारी ऐसी लात की शिकार छोड़कर बचाई अपनी जान : वायरल हुआ वीडियो

शेर जंगल का राजा होता है और एक बार उसकी शिकार पर निगाह पड़ जाए तो कोई उससे बच नहीं सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है की शेर को अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर जंगल से जुड़े वीडियो बहुत पसंद किये जाते है और ये जल्द वायरल भी हो जाते है। एक ऐसा ही वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर को ज़ेबरा ऐसी लात मारता है की वो शिकार को छोड़ देता है।

 

वीडियो में आप देख सकते है की शेर एक छोटे जेबरा का शिकार कर रहा है और वो उससे बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन छूट नहीं पा रहा। इसी बीच एक बड़े जेबरा की नजर उस पर पड़ती है और वो तुरंत शेर पर टूट पड़ता है।

जैसे ही शेर पर हमला होता है वो भौचक्का रह जाता है और वो भी जेबरा को मारने की कोशिश करता है। इसी बीच पीछे खड़े शेर को जेबरा ऐसी किक मारता है की उसके होश उड़ जाते है और वो छोटे जेबरा को लेकर वहां से निकल जाता है।

इस वीडियो को देखकर लोग बड़े जेबरा के साहस को सलाम कर रहे है और  जमकर शेयर और कमेंट भी कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...