1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंगा मोबाइल खरीदने के शौक में युवक गया जेल, वीडियो वायरल कर दी थी आत्महत्या करने की जानकारी

महंगा मोबाइल खरीदने के शौक में युवक गया जेल, वीडियो वायरल कर दी थी आत्महत्या करने की जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महंगा मोबाइल खरीदने के शौक में युवक गया जेल, वीडियो वायरल कर दी थी आत्महत्या करने की जानकारी

मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या के लिए अपनी घर की छत पर चढ़कर ड्रामा करना शुरु कर दिया, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में युवक के घर पहुंच गई और उसे सकुशल बचा कर थाने ले आई।

जब आत्महत्या करने के लिए छत पर चढ़े युवक की कहानी सुननी तो पुलिस के भी होश उड़ गए, युवक ने आत्महत्या के प्रयास से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करी थी, जिसमें उसने अपने पिता से एक महंगे मोबाइल की डिमांड करी थी, और मोबाइल ना दिला पाने पर आत्महत्या की बात कही गई थी।

पिता द्वारा मोबाइल नहीं दिलाया गया जिसके बाद युवक ने आत्महत्या करने के लिए छत पर चल गया और उसने जमकर ड्रामा करना शुरू कर दिया,वोतो गनीमत यह रही पुलिस सही समय पर पहुंच गई और हादसा होने से टल गया।

 

पुलिस जब युवक को थाने ले आई,पुलिस ने जब उससे जानकारी की तो शोएब ने बताया मेरे पास अब भी 24 हाज़त की कीमत का मोबाइल है, लेकिन मुझे S10 लेना है जिस की कीमत इस समय 80 हज़ार रुपए है।

मेरे पिता ने मेरी आत्महत्या बात वाली वायरल वीडियो देखकर मुझे मोबाइल दिलने का वादा कर लिया था,लेकिन मेरा परिवार इसका विरोध कर रहा है,लेकिन मुझे वो ही मोबाइल चाहिए।

जब पुलिसकर्मी ने युवक से उसके पिता के हालातों को लेकर कहा कि तुम्हारे पिता किस तरीके से इतना महंगा मोबाइल खरीद सकते हैं,तो युवक पुलिस पर ही चौड़ा हो गया आपको क्या पता मेरी पिता का चांदी की पॉलिश का प्लांट है,दो मशीन भी है उनके लिए मुझे मोबाइल दिलाना कोई बड़ी बात नही है।

आप चाहो तो जाकर जांच कर लो, वह मुझे मोबाइल दिलाना चाहते हैं,लेकिन परिवार विरोध कर रहा है,पुलिस के अधिकारियो का कहना है आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...