1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. चिम्पांजियों के बीच फंसा युवक, फिर जो हुआ, देखे VIDEO

चिम्पांजियों के बीच फंसा युवक, फिर जो हुआ, देखे VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिम्पांजियों के बीच फंसा युवक, फिर जो हुआ, देखे VIDEO

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : क्या आप सोच सकते है कि अगर आप कभी चिंपांजियों के बीच फंस जाएं तो आपकी क्या हालत होगी । शायद आप कहेंगे कि इसमें सोचना क्या है अपने सामने इतने विशालकाय जीव को देखकर किसी की भी हालत पतली हो जाएगी । ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है । जिसमें एक शख्स चिंपांजियों के बीच फंसा हुआ नज़र आ रहा है । लेकिन चिंपांजियों के बीच फंसे युवक के साथ फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे उसका सारा डर खत्म हो जाता है ।

https://www.instagram.com/p/CNU4ODRg0QH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी कई चिम्पांजियों के बीच फंस गया है। चिम्पांजियों के बीच फंसा यह आदमी बिना हिले-डुले चुपचाप बैठा हुआ है। उसमें किसी तरह की कोई हरकत देखने को नहीं मिल रही है । तभी चिम्पांजियों के झुण्ड से एक छोटा चिम्पांजी उसके करीब आता है और उसे किस करने की कोशिश करता है। लेकिन युवक की हिम्मत देखने लायक है । वो इस दौरान भी बिल्कुल स्टैचु की तरह बैठा रहता है और कुछ नहीं करता है ।

वहीं, सामने खड़ा चिम्पांजीयों का झुंड भी युवक को काफी ध्यान से घूरता रहता है । और सभी चिम्पांजियों की शक्ल से ऐसा मालूम होता है, जैसे वो उस शख्स को घूरते हुए इस बात का अंदाज लगा रहे हैं कि यह कोई इंसान है या मूर्ति? इतना ही नहीं, उनमें से एक चिंपांजी उस आदमी के ठीक पीछे जाकर बैठ जाता है, जहां वो अपना हाथ कभी उस युवक के सिर पर फेरता है तो कभी उसके कान खींचने लगता है ।
जबकि युवक इन सबके बावजूद बिना कुछ किए मूर्ति बना बैठा रहता है । वीडियो में नजर आ रहे युवक के एक्सप्रेशन्स से अंदाज लगाया जा सकता हैं कि वो किस हद तक डरा हुआ है कि कहीं ये चिम्पाजी उसके साथ कुछ बुरा न कर दें ।

तभी अचानक झुण्ड में मौजूद सबसे बड़ा चिम्पांजी वहां से जाने लगता है । जिसके बाद सभी उसे फॉलो करते हुए वहां से चले जाते हैं। चिम्पांजियों को वापस जाता देख वो आदमी हरकत करता है और काफी खुश हो जाता है ।

बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं । सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । ज्यादातर लोगों ने फनी इमोजी कमेंट किया है । इतना ही नहीं लोग चिंपांजियों के बीच फंसे शख्स को किस्मत वाला बता रहे हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...