रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: योगी सरकार और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना लगाने से कभी नहीं चूंकती है। कभी सियासत तो कभी बाहुबली। एक बार फिर योगी सरकार और प्रियांका आमने सामने आएं हैं। दरअसल, पंजाब सरकार ने रूपनगर जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी को यूपी सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया था। इसी पर उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता और व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वार किया है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका और राहुल गाँधी पर हमला करर्ते हुए कहा, “दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है। राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है, चाहे वह देश व समाज के दुश्मन ही क्यों न हो। मुख्तार के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सुबूत है।”
इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका और राहुल गाँधी से मुख़्तार को सहानुभूति देने की वजह भी मांगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की पूरी राजनीति की बुनियाद ही नफा-नुकसान पर आधारित है। मुख्तार के बहाने उनकी नजर वर्ग विशेष के वोट पर है, पर ये मंसूबे पूरे होने से रहे।”
उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि योगी सरकार अलग तरह की सरकार है। वह अपराधियों व माफिया को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती। उनका मान मर्दन करती है, करती रहेगी। उनको कोई बचा नहीं सकता। कांग्रेस भी इस मुगालते में न रहे।