1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, कहा- यह राज्य की संपत्ति हैं

कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, कहा- यह राज्य की संपत्ति हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, कहा- यह राज्य की संपत्ति हैं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। कोरोना महामारी ने यूपी में भी तबाही मचा दी है। कोरोना महामारी से जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, उन अनाथ और निराश्रित बच्चों के लिए योगी सरकार नई नीति लाने वाली है।

आपको बता दें कि योगी सरकार ने बुधवार को यह फैसला लिया है कि सरकार का मानना है कि ऐसे बच्चे जो अनाथ और निराश्रित हो गये हैं, वह राज्य की संपत्ति हैं। सरकारी योजना के तहत कोरोना वायरस के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, उनके भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। राज्य सरकार जल्द ही इस योजना के तहत बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाएगी।

सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जैसे ही महिला एवं बाल विकास विभाग कार्ययोजना तैयार की जाएगी, वैसे ही इसे लागू करने का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना 7,336 नए मामले सामने आये हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्या, नए मिले मामलों से बहुत ज्यादा रही। राज्य में बुधवार को 19,669 लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, “पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 91.4% है।”

उन्होने आगे कहा कि, “मंगलवार को प्रदेश में 2,99,327 सैंपल्स की जांच की गई, जो एक दिन रिकॉर्ड संख्या है। अब तक कुल 4,55,31,018 टेस्ट किए गए हैं।” वहीं, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा, “प्रदेश सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम किया जा रहा है। अब ज्यादा टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हैं।”

जबकि टीकाकरण को लेकर उन्होने बताया कि “23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...