लखनऊ: भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर बरपा रखा है, जिसकी वजह से एक जहां एक तरफ सहम का माहौल व्याप्त है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना की वजह से हर प्रकार का व्यापार चौपट हुआ पड़ा है।हजारों लोग नौकरी से हाथ धो बेरोजगार हुई बैठे हैं। मगर इस नाजुक दौर में भी कई निजी अस्पताल संचालकों को लोगों पर दया नहीं आ रही। कोरोना काल में भी ज्यादातर निजी अस्पतालों ने अंधी लूट मचाई है। उनकी तरफ से अस्पताल आए मरीजों का भारी आर्थिक शोषण कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
अब अस्पतालों की लूट पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक्शन लेना शुरू कर चुकी है, इसकी शुरुवात लखनऊ के गोमतीनगर से हुई है, जहाँ एक निजी हॉस्पिटल संचालक पर एफआईआर दर्ज हुई है, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर एक्शन में योगी सरकार।
गोमतीनगर के सन हॉस्पिटल के संचालक अखिलेश पांडेय पर FIR दर्ज। कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी की बात कहकर दूसरे अस्पताल में भेज रहा था, प्रशासन की जांच में अस्पताल का झूठ सामने आया।
अधिकांश प्राइवेट अस्पताल फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) May 6, 2021
प्रशांत पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा, प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर एक्शन में योगी सरकार। गोमतीनगर के सन हॉस्पिटल के संचालक अखिलेश पांडेय पर FIR दर्ज। कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी की बात कहकर दूसरे अस्पताल में भेज रहा था, प्रशासन की जांच में अस्पताल का झूठ सामने आया। अधिकांश प्राइवेट अस्पताल फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।