यूपी में महिला अपराधों पर घिरी योगी सरकार, मायावती की केन्द्र सरकार से बड़ी मांग
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं व युवतियों के साथ हो रही घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
हाथरस के बाद बलरामपुर में हुई दलित छात्रा के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं।
छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी कमर और पैर तोड़ दिए गए।
घायल हालत में घर पहुंची पीड़िता की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
यूपी की इन दो दिल दहलाने देने वाली घटनाओं के बाद बसपा सुप्रीम मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा सरकार से कहना है कि बेहतर होगा अगर योगी आदित्यनाथ को उनकी असली जगह, यानी गोरखपुर के मठ में बैठा दें। और अगर उन्हें गोरखपुर का मठ भी अच्छा नहीं लग रहा है तो उन्हें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम सौंप दें।
01-10-2020-BSP PRESS NOTE-REMOVE INCAPABLE U.P. CM pic.twitter.com/8UfmXIeMj8
— Mayawati (@Mayawati) October 1, 2020
योगी के स्थान पर किसी ऐसे काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाएं जो देश प्रदेश की जनता को अच्छी कानून व्यवस्था दे सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान अगर यह नहीं कर सकता है तो मेरा यही कहना है कि उत्तर प्रदेश की आबादी पर थोड़ा रहम करें और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएं। यह मेरी मांग भी है।