1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी प्रदेश में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोलने का लेकर योगी सरकार के दिशा-निर्देश जारी

यूपी प्रदेश में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोलने का लेकर योगी सरकार के दिशा-निर्देश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी प्रदेश में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोलने का लेकर योगी सरकार के दिशा-निर्देश जारी

यूपी प्रदेश में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोलने का लेकर योगी सरकार के दिशा-निर्देश जारी

लखनऊ: प्रदेश में सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोलने का लेकर योगी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने 15 अक्टूबर से 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

आपको बता दें कि यह फैसला केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार लिया गया है। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए सिनेमाघरों में सीटिंग प्लान लागू किया जाएगा।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स और थिएटर खुलेंगे।

बता दें कि पीवीआर, आइनॉक्स, सिनेपोलिस और मुक्ता सिनेमाज सहित मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनियां 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ संचालन शुरू करने के लिए तैयार है।

इससे पहले सिनेपोलिस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग संपत ने कहा, हम केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं। हमारे 350 स्क्रीन में से लगभग 75 प्रतिशत स्क्रीन खुले रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...