1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने का किया ऐलान, इस दिन से मुफ्त में मिलेगा चालव और गेंहू

UP में योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने का किया ऐलान, इस दिन से मुफ्त में मिलेगा चालव और गेंहू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP में योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने का किया ऐलान, इस दिन से मुफ्त में मिलेगा चालव और गेंहू

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। महामारी के परेशानी झेल रहे यूपी के लोगो को योगी सरकार राहत देने का फैसला किया है। योगी सरकार सूबे के सभी राशन कार्ड धारकों को 21 मई से मुफ्त में राशन देगी। सरकार मई और जून में राज्य के प्रत्येक राशन कार्ड धारक को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त में देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद जिलापूर्ति अधिकारियों के पास लिखित आदेश आ चुका है। मुफ्त राशन का वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 21 से 25 मई के बीच किया जाएगा। सरकार के इस योजना का लाभ सूबे के हर जिले के राशनकार्ड धारकों को मिलेगा। इस बार चना नहीं दिया जाएगा। पिछली बार इस स्कीम के तहत प्रत्येक राशनकार्ड धारक को मुफ्त अनाज के साथ एक किलो चना भी दिया जा रहा था, लेकिन इस बार चना नहीं मिलेगा। प्रत्येक कार्डधारक को गेहूं और चावल मुफ्त में दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई सरकारी सस्ते गल्ले का दुकानदार राशन वितरण में धांधली करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी को मात देने के साथ योगी सरकार ने गरीबों को राहत देने का फैसला किया है।

यूपी में कोरोना के ऑकड़े की तो अप्रैल महीने में जहां एक दिन में 39000 तक मामले सामने आए थे, वहीं अब मई में प्रतिदिन करीब 20 हजार केस मिल रहे हैं। लेकिन मृतकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। मंगलवार को 306 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई, उससे एक दिन पहले 278, रविवार को 296, शनिवार को कोरोना से 372 मौतें हुईं थी।

वहीं सरकार ने दावा किया कि प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। बुधवार को 2,45,986, मंगलवार को 2,16,057 टेस्टिंग, सोमवार को 2,14,977 टेस्टिंग तो रविवार को 2,29,186 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...