1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से शराब पर लगाया ‘कोविड सेस’, जानें कितनी मंहगी हुई शराब

योगी सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से शराब पर लगाया ‘कोविड सेस’, जानें कितनी मंहगी हुई शराब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से शराब पर लगाया ‘कोविड सेस’, जानें कितनी मंहगी हुई शराब

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना के दूसरे लहर ने उत्तर प्रदेश को भी अपनी जद में ले लिया है, दिन पर दिन यहां महामारी से हालात खराब होते जा रहे हैं। योगी सरकार ने कोरोना महामारी के कारण शराब पर अतिरिक्त सेस लगा दिया है। इस सेस का नाम सराकार ने कोरोना सेस रखा है। महामारी के चलते शराब की बिक्री में कमीं देखी गई, इससे सरकार को राजस्व में भारी नुकसान हो रहा था। जिसको देखते हुए सरकार ने अतिरिक्त सेस लगा दिया है।

आपको बता दें कि सरकार ने सामान्य शराब से लेकर प्रीमियम शराब पर पाने वालों को 10 रुपये से लेकर 40 रुपये कर अधिक चुकाना पड़ेगा। साल 2021-22 में हुए संशोधन के मुताबिक रेगुलर केटेगरी की शराब पर प्रति 90 एमएल 10 रुपए कोविड सेस लगाया गया है। इसी तरह प्रीमियम केटेगरी शराब पर भी प्रति 90 एमएल 10 रुपए बढ़ोत्तरी की गई है।

वहीं सुपर प्रीमियम पर प्रति 90 एमएल 20 रुपए, स्कॉच पर प्रति 90 एमएल 30 रुपए और विदेशों से आयातित शराब पर भी प्रति 90 एमएल 40 रुपए अतिरिक्त कोविड सेस लगाया गया है। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गयाय़

इन सब के बीच सेना और अर्ध सैनिक बल को दी जाने वाली पुरानी सुविधा को बहाल कर दिया गया है। अब प्रीमियम श्रेणी से उच्च श्रेणी की शराब की आपूर्ति पर निर्धारित कोविड सेस का 60 फ़ीसदी देना होगा। मौजूदा सत्र में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी।

जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में कांच की बोतलों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी में बनी शराब की आपूर्ति टेट्रा पैक और कांच की बोतलों में किए जाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए उत्पादक डिस्टिलरी को यूपी में बनी शराब की 25 प्रतिशत आपूर्ति कांच की बोतलों में करना होगा।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के ऑकड़े को देखें तो 3,57,229  नये मामले सामने आये हैं। खुशी की बात यह है कि  3,20,289 महामारी को मात देकर अपने घर जा चुके। जबकि 3449 लोगो ने संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। ये ऑकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए ये हैं।

आपको बता दें कि राहत यह है कि कई राज्यों में कोरोना के नये केसों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रिकवरी रेट भी बढ़ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...