1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का शातिर गैंगस्टर और भूमाफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

योगी सरकार का शातिर गैंगस्टर और भूमाफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार का शातिर गैंगस्टर और भूमाफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

योगी सरकार का शातिर गैंगस्टर और भूमाफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी, अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

लखनऊ: योगी सरकार का शातिर गैंगस्टर और भूमाफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी राम सिंह यादव की 83 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली।

राम सिंह यादव पर हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म के 25 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध कमाई से अर्जित मकान, बैंक खाते, ज़मीन, फॉर्म हाउस और एलडीए के प्लाट ज़ब्त किए हैं।

जिनकी मौजूदा कीमत 83 करोड़ रुपये है. बता दें सपा सरकार में राम सिंह यादव की तूती बोलती थी।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि आरोपी पीजीआई इलाके के चिरैया बाग का रहने वाला है। राम सिंह यादव पर 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के 14 (1) के तहत राम सिंह की अवैध धन से कमाई गई संपत्ति ज़ब्त की गई है। पुलिस की जांच में पता चला कि राम सिंह यादव ने अवैध तरीक से संपत्ति बनाई है।

ऐसे में पीजीआई पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिया था। गुरुवार को पुलिस मकान, बैंक खाते, ज़मीन, फॉर्म हाउस, एलडीए प्लाट जब्त कर लिए। इसकी कीमत 83 करोड़ बताई गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...