गोरखनाथ मंदिर के मठ के पहले तल पर स्थित शक्ति मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मां भगवती की शक्ति अराधना और महानिशा पूजा की।
हालांकि मंदिर में अनुष्ठान शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया। योगी आदित्यनाथ 6 बजे के करीब अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सांसद रविकिशन भी मंदिर में मौजूद रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम 7 बजे के करीब शक्ति मंदिर के बाहर बनाई गई वेदी पर उगे जौ के पौधे को वैदिक मंत्रों के बीच काटा।
उसके बाद हवन वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर उनका विनयवत श्रद्धाभाव से पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना की। दुर्गा सप्तशती के सम्पूर्ण पाठ के साथ हवन हुआ।
परम्परागत रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारियल, गन्ना, केला, जायफर, खीरा की बलि देकर शक्ति की आराधना पूर्ण किया।
जगत कल्याण की प्रार्थना करेंगे। आखिर में सर स्वर आरती गायन एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान पूर्ण हुआ।