1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया

योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया

योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया।

लखनऊ : यूपी में हो रहे आठ सीटों पर उपचुनाव में जौनपुर जिले की मल्हनी सीट बहुत अहम है। यहां जीत के लिए भाजपा सारा दमखम लगा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले।

गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़ा कर लिए। पर अब यह सब नहीं चलेगा। यह नया यूपी है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया था उसके अनुसार केंद्र में और प्रदेश में काम हो रहे हैं।

कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन, चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज, विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसव, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण, देश और दुनिया को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए जेवर, कुशीनगर,अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के साथ अन्य जगहों पर एयरपोर्ट का निर्माण इसका सबूत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...