रिपोर्ट : फखरे आलम / मोहम्मद आबिद
बाराबंकी : आज अंतर्राष्ट्री महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज इसी कड़ी में रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जोनल अध्यक्षा प्रोफेसर सुनीता मिश्रा साबत और एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत ने आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नारी शक्ति की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और साथ ही स्कूल की छात्र-छत्राओं ने ताइक्वांडो के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर सुनीता मिश्रा साबत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया और कहा कि आज की तारीख में महिलाएं और बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
कार्यक्रम में वामा सारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की जोनल अध्यक्षा प्रोफेसर सुनीता मिश्रा साबत ने कहा कि पिछले पांच महीनों से लगातार मिशन शक्ति के अंतर्गत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। पुलिस विभाग की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला अपराध को लेकर पुलिस काफी सख्त है और हमारी कोशिश है कि इसपर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।