नई दिल्ली: दुनिया से हैरान कर देने वाली ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसको जानकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामले यूके के हैंम्पशायर से सामने आया है, यहां की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया कि लोग जनकर हैरान रह गये। दरअसल, 28 साल की महिला ने बताया कि आठ साल पहले वो बिना सेक्स के ही गर्भवती हो गई थी।

एक रिपोर्ट की मानें तो, महिला जब 18 साल की थी तब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही थी। एक दिन ऑफिस में काम करते हुए अचानक महिला के सीने में जलन होने लगी और चक्कर आने लगे। जिसके बाद महिला को उसकी दोस्त ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की सलाह दी।
जब महिला ने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया तो उसका टेस्ट पॉजिटिव आया, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आपको बता दें कि महिला उस वक्त वर्जिन थीं और उसने कभी भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे।

महिला ने बताया कि, “मैं टैम्पोन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती थी। बहुत कोशिश करने के बावजूद हम कभी भी सेक्स नहीं कर पाए क्योंकि मुझे इस दौरान बहुत तेज दर्द होता था। मुझे समझ नहीं आता था कि आखिर इसकी क्या वजह है। मैं उस समय डॉक्टर से भी मिली थी और चेकअप के बाद उन्होंने भी कहा कि सबकुछ ठीक है।”
आपको बता दें कि जब महिला ने प्रेग्नेंसी चेकअप्स कराया तो उस समय उसे पता चला कि उसको वेजिनीस्मस नाम की बीमारी है। इस बिमारी में वजाइना की मांसपेशियां इतनी सिकुड़नें लगती हैं कि शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वो और हैरान हो गई थी।
उसने आगे बताया कि सेक्स में दिक्कत महसूस होने पर उस वक्त वो और उसके ब्वॉयफ्रेंड इंटीमेट होने के दूसरे तरीके आजमाते थे। डॉक्टर ने उन्हे बताया था कि सेक्स ना होने के बावजूद भी अगर किसी तरह स्पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है तो भी प्रेग्नेंसी हो सकती है। लेकिन ये बहुत ही दुर्लभ मामलों में होता है और इस महिला का मामला उनमें से ही एक था।