कोरोना के खिलाफ जंग में खड़े जंगवीरो के ऊपर थूकने, मारने, पीटने वाली शर्मशार कर देने बाली तस्वीरों के बीच जनपद एटा के अलीगंज कस्बे से ऐसी भी तसबीरें सामने आ रही ।जहां कोरोना जैसे गंम्भीर वायरस से लड़ने के लिए पुलिस और डाक्टर दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
अलीगंज नगर के इन लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाएं और बच्चियां और कुछ समाज सेवी भी मास्क बनाकर ,पुलिस कर्मियों ,चिकित्सकों व घर -घर जरूरत के सामान पहुंचाने बालों को वितरित करेंगे जिसेसे कोरोना जैसे गंम्भीर संक्रमण से बचाव किया जा सके।
ये सभी लोग मास्क को अपने निजी श्रोतों से निर्माण कर सभी कोरोना कर्मवीरों में वितरित कर रहे हैं।इन समाजसेवियों ने उन लोगों से भी अपील की है जो इन कोरोना कर्मवीरों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश इन दिनों परेशानियों के दौर से गुजर रहा है ।ऐसे में सभी समुदाय के लोगों के साथ एक जुट होकर कोरोना के खिलाफ खड़े होना चाहिए ।और एक दूसरे की मदद करना चाहिए।