लखनऊ में महिला के आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बातचीत में बताया है कि अंजलि तिवारी की शादी जून 2012 में घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी
पति से विवाद के बाद महाराजगंज के एक कस्बे में किराए के मकान पर अंजलि तिवारी रहती थी। आसिफ रजा नाम के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध और लिव-इन में गोरखपुर जनपद में रहने की बात सामने आई है।
इसके बाद पुलिस को शिकायत कर पीड़ित अंजलि तिवारी ने आरोपी प्रेमी आसिफ रजा के घर में रहने और उसके घर में हिस्सा दिलाने की मांग पुलिस से कर रही थी।
इसको लेकर महाराजगंज के महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौते की कोशिश की गई थी। आपको बता दें अंजली तिवारी जिस लड़के पर आरोप लगा रही है वह लड़का पिछले ढाई साल से विदेश रह रहा है।
एक प्रार्थना पत्र भी वायरल हो रहा है। जिसमें अंजलि तिवारी द्वारा लिखा गया है। उसके साथ उसकी बिना मर्जी के संबंध बनाकर शादी की गई और धर्म परिवर्तन कर उसका नाम अंजली तिवारी से आयशा बेगम रखा गया।
इसके अलावा घर में मौलवी बुलाकर उसके साथ निकाह कराई गई और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। पूरे प्रकरण में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि महिला के विरोध में कोई नेता अंजलि तिवारी के ऊपर दबाव बना रही थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही कराई जा रही है।