1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने खुद को सरेआम लगाई आग

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने खुद को सरेआम लगाई आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने खुद को सरेआम लगाई आग

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने खुद को सरेआम लगाई आग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज स्थित विधानसभा के सामने महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

महिला को आत्मदाह करते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश करते हुए आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।

महिला का कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर उसने खुद को आग लगा ली।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला का नाम अंजलि तिवारी है और वो यूपी के महराजगंज की रहने वाली है।

महिला तलाकशुदा है। इसके बाद महिला का आरिफ रज़ा नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन आरिफ के साथ शादी का ख़्वाब संजोए अंजलि को तब निराशा हाथ लगी, जब आरिफ उससे रिश्ता तोड़ते हुए विदेश चला गया। इसी बात से आहत होकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...