1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महिला दिवस पर मिलेगा ₹2500? आतिशी ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, PM मोदी के वादे की दिलाई याद

महिला दिवस पर मिलेगा ₹2500? आतिशी ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, PM मोदी के वादे की दिलाई याद

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 ट्रांसफर होने का वादा किया गया था। अब जबकि महिला दिवस बस एक दिन दूर है।

By: Rekha 
Updated:
महिला दिवस पर मिलेगा ₹2500? आतिशी ने CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, PM मोदी के वादे की दिलाई याद

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 ट्रांसफर होने का वादा किया गया था। अब जबकि महिला दिवस बस एक दिन दूर है, महिलाएं इस वादे के पूरे होने का इंतजार कर रही हैं।

PM मोदी ने किया था महिलाओं से वादा
आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, “31 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर भाजपा सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी। साथ ही, महिला दिवस (8 मार्च) पर यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक कराने की सलाह भी दी थी, ताकि पैसा आने पर उन्हें इसकी सूचना मिल सके। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बाकी है, और दिल्ली की महिलाएं अपने खातों में पहली किश्त के आने का इंतजार कर रही हैं।

क्या 8 मार्च को महिलाओं को मिलेगा उनका हक?

आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की कि दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें और इस योजना को लागू करें। उन्होंने कहा, “दिल्ली की लाखों माताएं-बहनें इस योजना पर निर्भर हैं। उनकी उम्मीदें नहीं टूटनी चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि 8 मार्च को उनके खातों में ₹2500 आने का मैसेज जरूर आएगा।”

अब देखना यह है कि महिला दिवस पर यह वादा पूरा होगा या फिर यह सिर्फ चुनावी घोषणा बनकर रह जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...